लखनऊ, मार्च 31 -- स्मार्ट मीटर और बिजली की तमाम दुश्वारियों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने उचित कदम उठाकर दुश्वारियां दूर करने की मांग की है। स्मार्ट मीटर के अतिरिक्त उन्होंने निजीकरण और संविदा कर्मचारियों की छंटनी का मुद्दा उठाया है।अजय राय ने बिना उपभोक्ताओं की अनुमति के स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड मोड में बदलने को प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा कि नेगेटिव बैलेंस की वजह से तमाम उपभोक्ताओं की बत्ती काटी जा रही है और वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई उपभोक्ता पर्याप्त बैलेंस रीचार्ज करवा ले रहे हैं और उसके बाद भी कनेक्शन नहीं जुड़ रहे। स्मार्ट मीटर की वजह से बिजली बिल में इजाफा हो रहा है। वहीं, संविदा कर्मचारियों की छंटनी की वजह से समस्या और भी जटिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.