उन्नाव, मार्च 14 -- उन्नाव। जिले में स्मार्ट बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधा के बजाय मुसीबत का सबब बन गए हैं। शनिवार को अचानक बढ़े हुए बिजली बिलों से त्रस्त दर्जनों उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने डीएम कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही, मनमानी और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए बिलों में तत्काल संशोधन की मांग की है। प्रदर्शन में शामिल एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया कि मीटर बदलने के नाम पर विभाग के एक कर्मचारी ने उनसे 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। पैसे न देने पर उनके स्मार्ट मीटर में जानबूझकर गड़बड़ी कर दी गई, जिसके बाद उनका मासिक बिल 4,000 से 6,000 रुपये के बीच आने लगा। उपभोक्ता का दावा है कि वह पिछले छह-सात महीनों से इस वित्तीय बोझ को झेल रहे हैं, जबकि उनकी बिजली खपत में कोई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.