विशेष संवाददाता, अगस्त 22 -- UP News: पावर कॉरपोरेशन ने शुक्रवार देर रात स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। रिपोर्ट में मीटर मानकों के मुताबिक सटीक पाए गए हैं। मीटर की संयोजकता और सॉफ्टवेयर की जांच अभी प्रचलित है, जिसकी रिपोर्ट 15 दिनों में संभावित है। रिपोर्ट के मुताबिक जांच समिति ने पाया कि मीटर स्मार्ट मीटर की आवश्यकताओं को पूरा करने में सफल हैं। रिपोर्ट में स्मार्ट मीटर की सटीकता अनुमेय सीमा के भीतर है। 218 सैंपल टेस्ट की रिपोर्ट का टेस्ट किया गया था। इसी के आधार पर समिति इस निष्कर्ष तक पहुंची है। इसकी सटीकता का परीक्षण करने के लिए 5.22 लाख चेक मीटरों के आंकड़ों का मिलान किया गया है। समिति ने पाया कि निविदा शर्तों का पूरी तरह पालन किया गया है। उपभोक्ता शिकायतों के आधार पर तीन स्मार्ट मीटरों की जांच गोमतीनगर स...