लखनऊ, मई 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रीपेड से वापस पोस्टपेड में बदले जा रहे स्मार्ट मीटरों के बिल में आ रही शिकायतों के समाधान के लिए उपखंड स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। बीते दो दिनों में प्रदेश भर में 582 कैंप में 4081 शिकायतें आईं, इनमें 2969 का मौके पर ही निपटारा किया गया।मध्यांचल के 220 कैंप में 1800 शिकायतों में 1405 का निपटारा हुआ। पूर्वांचल के 196 कैंप में 1550 में 877 का समाधान हुआ। दक्षिणांचल में 158 कैंप में 627 में 583 का निपटारा हुआ। केस्को के आठ कैंप में 104 शिकायतों में सभी निपटारा हुआ। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा और पावर कॉरपोरेशन अध्यक्ष डा. आशीष गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी बिजली कंपनियों को 30 तक कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- 18 से 21 मई तक मेगा कैंप में करें बिजली की शिकायत इसमें बैठने...