स्मार्ट मीटर व महंगाई के विरोध में बहुजन मुक्ति पार्टी का प्रदर्शन
शामली, मई 20 -- शामली। बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में शामली कलक्ट्रेट गेट पर चूल्हा जलाकर खिचड़ी बनाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर स्मार्ट मीटर, महंगाई, गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा देश के 625 जिलों में तीन चरणों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर मनमाने बिजली बिल थोपे जा रहे हैं और निजी कंपनियां जनता का आर्थिक शोषण कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर पारदर्शी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.