कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुराने सौरिख बस स्टैंड के पास स्थित कार्यालय में हुई बैठक में विद्युत विभाग की स्मार्ट मीटर और प्रीपेड व्यवस्था को लेकर तीखी नाराजगी व्यक्त की गई। सवर्ण मुखिया विनोद दुबे ने कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति लिए बिना पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। कुछ दिनों बाद इन्हें प्रीपेड में बदल दिया गया। बैलेंस खत्म होते ही बिना सूचना के बिजली काट दी जाती है। पैसे जमा करने के बाद भी कई घंटों तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाता। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नए राजपत्र के अनुसार पूरे देश में प्रीपेड व्यवस्था अब स्वैच्छिक कर दी गई है, लेकिन दक्षिणांचल विद्युत निगम ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है। बैठक में रामेंद्र सिंह चौहान ने किसानों के नलकूप बिजली बिल माफी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस सुविधा ...