झांसी, अप्रैल 6 -- झांसी। स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी की चौखट पर पहुंचा। जहां बिजली विभाग के स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि इस व्यवस्था को वापस लिया जाए। उन्होंने डीएम को पत्र देते हुए कहा कि अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच हो। कहा कि उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पूर्व राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिलाधिकारी मृदुल चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें पत्र देकर स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से वापस लेने व अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की।पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि जिले में बिजली विभाग द्वारा बिना उपभोक्ताओ की सहमति व पारदर्शिता के बगैर बड़े पैमाने पर पारम्परिक मीटर ...