जौनपुर, अप्रैल 1 -- जौनपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अधिक आने और कई परेशानियों को लेकर स्मार्ट मीटर विरोधी मोर्चा का गठन किया गया है। मंगलवार को कलक्ट्रेट तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट में बैठक करके मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने बिजली विभाग की ओर से लिए जा रहे अनेक निर्णयों से हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर में बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। बिना उचित सूचना के बिजली काट दी जा रही है। अचानक बिजली काटने से परेशान लोग जब किसी तरह से पैसे की व्यवस्था करके बिल जमा भी करते हैं तो फिर से बिजली चालू होने में बहुत अधिक समय लग रहा है। स्मार्ट मीटर को प्रीपेड में बदल कर उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। इन सब परेशानियों को देखते हुए इस पूरी प्रक्रिया का विरोध करने का निर्णय ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.