अलीगढ़, अप्रैल 18 -- अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें स्मार्ट प्रीपेड मीटर का विरोध किया गया। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर वापस नहीं हुए तो व्यापार मंडल आंदोलन करने को विवश होगा। कमल गुप्ता जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो स्मार्ट मीटर प्रीपेड लगाए गए है वह उपभोक्ताओं की बिना अनुमति एवं उनको गुमराह करके लगाए गए हैं। जबकि केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्री कह चुके हैं कि उपभोक्ता की बिना सहमति के बिजली के स्मार्ट मीटर लगाना आवश्यक नहीं है। प्रदेश मंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग 70 लाख एवं जनपद अलीगढ़ में लगभग दो लाख साठ हजार स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरदस्ती बदले गए हैं। यह भी पढ़ें- पोस्टपेड बताकर लगाए मीटर, चुपचाप कर दिए प्रीपेड जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र...