स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा डाली तो होगी कानूनी कार्रवाई
जामताड़ा, सितम्बर 11 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि।विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जामताड़ा अंतर्गत भारत सरकार प्रायोजित आरडीएसएस योजना के तहत सभी घरेलू एवं वाणिज्यिक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों में पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जामताड़ा के विद्युत कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होने उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर लगाने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाया जाना सभी संबंधित उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है। मीटर लगाने के दौरान किसी उपभोक्ता द्वारा विभागीय कर्मियों के कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जाता है, तो संबंधित उपभोक्ता के विरुद्ध विभागीय नियमानुसार उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.