मुरादाबाद, अप्रैल 8 -- बिजली विभाग की टीम बुधवार को निकटवर्ती ग्राम में जब स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की टीम ने जबरन कनेक्शन काटकर स्मार्ट मीटर लगाए, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। बिजली विभाग की टीम विजिलेंस टीम के साथ गांव पहुंची थी, गहमा गहमी बढ़ती देख पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,बाद में वार्ता के बीच दो दिन का समय स्मार्ट मीटर लगाने के लिए देने की बात पर मामला शांत हुआ। बुधवार की दोपहर निकटवर्ती ग्राम महमूदपुर माफी में बिजली विभाग की टीम जिसमें एक्सईएन, एसडीओ सचिन रस्तोगी, जेई अरविंद कुमार विजिलेंस की टीम के साथ गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर लगाये जाने की अनिवार्यता है अथवा नहीं, के संबंध में टीम से जानकारी की लेकिन ग्रामीणों का आ...