सहारनपुर, मार्च 15 -- गंगोह। नगर में पुराने बिजली मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने के अभियान का विरोध तेज हो गया है। रामबाग कॉलोनी और बुधविहार कॉलोनी में मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम को लोगों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। बिजली विभाग शहर में चरणबद्ध तरीके से पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। पहले मोहल्ला इलाहीबख्श और कुरैशियान में भी लोगों के विरोध के कारण अभियान फिलहाल रोकना पड़ा। अब अन्य इलाकों के निवासी भी इसका विरोध कर रहे हैं और पहले उन्हीं मोहल्लों में मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं। एसडीओ अंकुश वर्मा ने बताया कि विभागीय निर्देशों के तहत यह कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा किसी उपभोक्ता को मीटर की रीडिंग या बिल को लेकर कोई शंका है तो विभाग जांच कर समाधान करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.