मुरादाबाद, मार्च 18 -- नगर के सैफी वाली पुलिया के निकट उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब बिजली विभाग की टीम और एक उपभोक्ता के बीच स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। मोहल्ला नुरुल्ला सैफी वाली पुलिया निवासी एक युवक के घर विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। इस दौरान उपभोक्ता ने विरोध जताते हुए कहा कि पूरे मोहल्ले में किसी अन्य घर पर स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है, जबकि केवल उसके घर को ही निशाना बनाया जा रहा है। उपभोक्ता का कहना था कि यदि स्मार्ट मीटर लगाया जाना है तो पूरे क्षेत्र में समान रूप से लगाया जाए, न कि किसी एक घर को चुनकर कार्रवाई की जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई। विरोध के चलते उपभोक्ता ने मीटर लगवाने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.