स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, बढ़ा विवाद
हरिद्वार, जून 3 -- ऊर्जा निगम के स्मार्ट मीटर का बुधवार को सब्जी मंडी परिसर और शिवलोक कॉलोनी में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने विरोध किया। मौके पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मार्ट मीटर लगाने से रोका गया। इस दौरान अधिकारियों और लोगों के बीच तीखी बहस और नोंकझोक हुई। वहीं ऊर्जा निगम सख्ती से स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर रहा है। पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा गया है। बुधवार को एसडीओ अजय कुमार के नेतृत्व में शिवलोक कॉलोनी और एसडीओ शिल्पी सैनी के नेतृत्व में सब्जी मंडी परिसर में ऊर्जा निगम की टीमें पुराने बिजली मीटर बदल कर नया स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में स्मार्ट मीटर लगाने का लोगों ने किया विरोध इस दौरान सब्जी मंडी परिसर में एसडीओ शिल्पी और जेई अक्षय चौहान का व्यापारी मंडी यूनियन के पदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.