रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध बढ़ने पर एसडीओ अनु अरोरा के नेतृत्व में पहुंची टीम को बिना मीटर लगाए ही वापस लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी लोगों के समर्थन में विभागीय अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम विवेक नगर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई और उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और नारेबाजी करने लगे। यह भी पढ़ें- माजरी ग्रांट में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने पर ग्रामीणों का विरोध विरोध की सूचना पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमा...