गाज़ियाबाद, मई 2 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। विद्युत निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा। नाराज महिलाओं ने शनिवार को पहले मोदीनगर तहसील में धरना दिया, फिर दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। बीस मिनट तक लगे जाम के कारण दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए तो वह खुद उन्हें उखाड़ देंगी। यह भी पढ़ें- प्रीपेड मीटर को लेकर महिलाओं का फूटा गुस्साधरना और जाम गांव बेगमाबाद में विद्युत विभाग द्वारा अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो उनकी बिजली सप्लाई बंद करने की धमकी दी गई। जबरन स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शनिवार को सुबह दस बजे सैकड़ों महिलाएं एकत्र होकर मोदीनगर तहसील पहुंची और उपजिलाधिकारी का घेराव कर ...