बेगुसराय, फरवरी 11 -- चेरियाबरियारपुर। बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए एक बार फिर से जोरदार शुरुआत किया है। ऊर्जा मंत्री के आदेशानुसार नौ फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत मंझोल के पावर हाउस में कैम्प लगाया गया। कैम्प के माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान उपभोक्ताओं को कहा गया कि डिजिटल मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर लगावे। और सरकार के महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठावे। मौके पर विद्युत एसडीओ राजीव रंजन, विधुत कनीय अभियंता शुभम कुमार, लाइन मैन दिवाकर कुमार, हाइप्रिंट के बादल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...