फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 3 -- फर्रुखाबाद। बिजली व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाए जाने के लिए विभाग घर-घर स्मार्ट मीटर लगा रहा है। मगर कई जगह उपभोक्ता यह कहकर विरोध भी कर रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगने से बिल अधिक आता है। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि बीते दिनों जिले में लगाए गए स्मार्ट मीटरों की समीक्षा की गई तो निकलकर सामने आया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ी है। गलत व औसत बिलों की समस्या में कमी आई है। उपभोक्ता अपने बिजली बिल पर स्वयं निगरानी कर पा रहा है। शिकायतों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग गलत भ्रांतियां फैला रहे हैं कि स्मार्ट मीटर लगने से बिल बढ़कर आ रहा है, मगर ऐसा नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि स्मार्ट मीटर लगने से कोई नुकसान नहीं होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.