धनबाद, सितम्बर 3 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाए जाने से ऊर्जा मित्रों को रोजगार का संकट हो गया है। बिल बनाने पर लंबे समय से कमीशन भुगतान नहीं हुआ। इसको लेकर राज्य ऊर्जा मित्र संघ ने बुधवार को धैया स्थित मैरेज हॉल में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक बैभव सिन्हा एवं प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्यभर से आए ऊर्जा मित्रों ने अपनी समस्याएं, भविष्य की चुनौती और संगठनात्मक आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। ऊर्जा मित्रों ने कहा कि राज्य में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद डिजिटल मीटर रीडिंग सहित कई कार्यों की आवश्यकता कम होती जा रही है। सरकार से मांग है कि वर्षों से विभाग से जुड़े ऊर्जा मित्रों को मानव दिवस कर्मी के रूप में समायोजित किया जाए अन्यथा संगठन चरणब...