अलीगढ़, मार्च 31 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लागू की गई थी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते अब यही व्यवस्था परेशानी का कारण बनती जा रही है। ऑनलाइन रिचार्ज करने के बावजूद मीटर का बैलेंस समय पर अपडेट नहीं हो रहा, जिससे उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।उपभोक्ताओं का कहना है कि वे यूपीपीसीएल के कंज्यूमर ऐप के माध्यम से समय पर भुगतान कर रहे हैं। खाते से पैसे भी कट जाते हैं और रसीद भी मिल जाती है, लेकिन मीटर में बैलेंस नहीं दिखता। कई मामलों में बैलेंस अपडेट न होने के कारण बिजली सप्लाई तक बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है। समस्या रविवार को और अधिक बढ़ जाती है। उपभोक्ताओं के अनुसार सप्ताह में केवल छह दिन ही बैलेंस अपडेट होता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.