स्मार्ट मीटर में सुरक्षित रहती है डाटा की गोपनीयता : चीफ इंजीनियर
आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, सवाददाता। बिजली विभाग के मंडल के मुख्य अभियंता वितरण इंजीनियर रामबाबू ने कहा कि प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रीयल टाइम में बिजली खपत की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही इसमें डाटा की गोपनीयता भी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। वह शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मंडल में 2.50 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। उन्हें प्रीपेड भी किया जा चुका है। इसके माध्यम से उपभोक्ता दैनिक और प्रति घंटे बिजली उपयोग की निगरानी कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक खर्च पर रोक लगाई जा सकती है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिजली उपभोग को समझने और नियंत्रित करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। यह मीटर पूरी तरह प्रीपेड प्रणाली पर आधारित है, जिससे उपभोक्ता मोबाइल की तरह पहले रिचार्ज कर बिजली का उपयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.