अलीगढ़, अप्रैल 17 -- (स्मार्ट मीटर का झटका, असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिंदुस्तान समाचार पत्र में गुरुवार को 'दो बल्ब और पंखा, स्मार्ट मीटर से 20 दिन में बिल आया सात हजार' शीर्षक से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने उच्च स्तरीय जांच कराई। जांच में सामने आई तकनीकी गलती को स्वीकार करते हुए सुधार के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।जांच में सामने आया कि गोल मार्केट निवासी नईम के विद्युत कनेक्शन पर 26 मार्च को स्मार्ट मीटर लगाया गया था। यह भी पढ़ें- जबरिया स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने पर नियामक आयोग सख्त, पावर कारपोरेशन से मांगा जवाब मीटर बदलने के दौरान तकनीकी त्रुटि के चलते पुराने मीटर की अधिकतम मांग गलत दर्ज हो गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.