पीलीभीत, अप्रैल 1 -- फोटो : 10 बिलसंडा में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। । बिलसंडा। स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई के पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अमित शुक्ला को दिया। आरोप लगाया कि नगर के कुछ कनेक्शन धारकों के मीटर में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिसके विरोध में नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, संगठन के चेयरमैन विक्रम नरेश जायसवाल, राजेश गुप्ता चच्चा, आलोक जायसवाल, सुमित गुप्ता, मनोज वर्मा, मुनीष त्रिवेदी, अरविंद शुक्ला, सतीश अवस्थी, विष्णु गोस्वामी, मनोज गुप्ता सहित महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिया।00परेशान हो रहे उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा जवाबजहानाबाद। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए स्मार्ट मीटर ...