नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, उदय सिंह। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर गौतमबुद्ध नगर सहित कई जिलों में प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कई राहत का ऐलान किया। मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को घोषणा की कि एक किलोवाट तक के स्मार्ट प्रीपेड मीटर का निगेटिव बैलेंस पर होने पर 30 दिन तक बिजली नहीं कटेगी। इससे जिले के करीब सात सौ उपभोक्ताओं को लाभ होगा। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर धारकों के लिए कई रियायतों की घोषणा की है, उसमें सबसे बड़ी राहत एक किलोवाट तक कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को मिला है। ऐसे उपभोक्ताओं के घर लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर अब बैलेस शून्य होने पर 30 दिन तक मीटर रिचार्ज करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को लेकर बड़ा फैसला, इन लोगों का नहीं कटेगा कनेक्शन, ऊर्जा मंत्री...