बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती। नगर में बिजली की समस्याओं को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने अधिशाषी अभियंता कार्यालय पहुंच कर संवाद स्थापित किया। उनके साथ पीड़ित महिलाएं भी मौजूद थीं। बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल ज्यादा आने की शिकायतें मिल रही हैं। नगर पंचायत को स्वतंत्र फीडर से जोड़ने में विभागीय लापरवाही के कारण विलंब हो रहा है। तीन वार्डों को अभी तक नगर के फीडर से जोड़ा ही नहीं जा सका है। क्षेत्र के कई लाइनमैन बिना पैसा लिए खराब लाइन जोड़ने नहीं आते हैं। विजलेंस छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं से लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं और व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विद्युत समाधान शिविर में 18 शिकायतें, चार का निस्तारण अनेक मोहल्लों में बांस-बल्ली के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही ...