उरई, मई 5 -- उरई। संवाददाता माधौगढ़ क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के बढ़े बिलों को लेकर हुए बीते दिनों हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद दर्ज मुकदमे को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से राहत की गुहार लगाई है।मंगलवार को माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 अप्रैल 2026 को स्मार्ट मीटर के अधिक बिल आने की शिकायत एसडीएम से की गई थी लेकिन सुनवाई न होने पर 15 अप्रैल को लोग चितौरा बस स्टैंड पर शांतिपूर्वक एकत्र हुए। इस दौरान महिलाओं व छात्रों की मौजूदगी में एसडीएम से वार्ता के दौरान कथित अभद्रता से माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया और कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- प्रीपेड से पोस्टपेड मीटर; हर महीने 10 तक मिलेगा बिजली बिल, 25 तक डेडलाइन, जानिए नए ...