प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जनपद में नॉटपेमेंट के बाद करीब 25 हजार स्मार्टमीटर से बिजली आगे नहीं बढ़ रही है। निगम के अधिकारियों को अनुमान है कि गर्मी में लगभग 20 दिन से बिजली गुल होने के बाद ऐसे उपभोक्ताओं ने मीटर बाईपास किया है। सोमवार देरशाम अधीक्षण अभियंता ने चेकिंग कर एक मकान में बिजली चोरी पकड़ी। सोमवार देरशाम अधीक्षण अभियंता छैल बिहारी ने शहर क्षेत्र में ही पांच मकानों में चेकिंग की। मकानों के बाहर लगे मीटर की जांच में उन्होंने एक स्मार्टमीटर से बाईपास कर जोड़ी गई केबल का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। बकाएदार उपभोक्ता को बगैर सूचना दिए निगम के थाने पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। निगम के पुलिस थाने की एफआईआर की प्रति बाईपास करने वाले उपभोक्ताओं को डाक से भेजी जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि स्मार्ट...