मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है कोई भी समस्या के समाधान करने के लिए तैयार नहीं है उपभोक्ता को बिल जमा करने के बाद भी पूरे पूरे दिन बिजली नहीं मिल पा रही है अधिकारियों से संपर्क करने के बाद वह असमर्थ नजर आ रहे हैं। गुरुवार को नगर के विद्युत उपभोक्ता भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र गांधी के आवास पर इकट्ठा हुए, चर्चा में तय हुआ कि जल्दी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा जाएगा जिसमें स्मार्ट मीटर से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में धर्मेंद्र गांधी के साथ डॉ एस पी कंडेरा, अवनीश यादव, मो जुबेर, सुनील कुमार, मोहम्मद अहसान पाशा ,मेघपाल सिंह, फरमान मलिक, अनूप कुमार, सुरजीत चौधरी, मुनेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, सुमित कुमार, सुनील वाल्मीकि, शमशाद अंसारी ,सोनू शर्मा आदि शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.