लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में मनकामेश्वर वार्ड में स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। बढ़ते बिजली बिल और बार-बार कटौती से तंग आई महिलाओं ने वार्ड के पार्षद रंजीत सिंह का घेराव कर अपना गुस्सा जाहिर किया और तत्काल समाधान की मांग की। मामला विधायक नीरज बोरा तक पहुंचा दिया गया है और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। महिलाओं का कहना है कि जब से इलाके में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से बिजली का बिल अचानक और असामान्य रूप से बढ़ गया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बिल लगातार माइनस में जा रहा है, जिसके चलते बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। यह भी पढ़ें- मैं एसडीएम हूं, लाइट जोड़ने वाला नहीं...स्मार्ट मीटर की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से बोले अफसर घर में अचानक अं...