बहराइच, मई 18 -- चर्दा, संवाददाता। बिजली विभाग की ओर से लगाए गए स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। अत्यधिक बिजली बिल, बिना पूर्व सूचना के प्रीपेड व्यवस्था में बदलाव, तकनीकी खराबी, सर्वर एरर और तेज रीडिंग जैसी समस्याओं से उपभोक्ता त्रस्त हैं। कम बिजली खपत के बावजूद दोगुना-तिगुना बिल आने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उपभोक्ताओं ने मीटर को जल्द से जल्द हटाए जाने की मांग की है। विकास खंड नवाबगंज के ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर के भोधर गांव के उपभोक्ता शाहजहां पत्नी गिरीश अली, शाहिदा पत्नी यूसुफ अली, रहीस अली, शाहिना बेगम पत्नी लतीफ, मुनेरा बेगम पत्नी मोहर अली तथा रेशमा आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है। बढ़ा हुआ बिल गरीबों की कमर तोड़ दी है। क...