रामपुर, अप्रैल 10 -- शाहबाद। गुरुवार को शाहबाद में भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत में स्मार्ट मीटर से आ रही समस्याओं को उठाया गया। कहा गया कि बिल जमा करते ही बिजली कट रही है। जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। ऐसे में खेती-किसानी के साथ-साथ घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव ने कहा कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली विभाग तुरंत व्यवस्था सुधार करे। बिल जमा करने के बाद भी बिजली कटना बेहद गंभीर समस्या है, इससे भरोसा टूट रहा है। किसानों ने एसडीओ अलंकृत मिश्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जल्द यह समस्या दूर नहीं की गई तो किसान आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर रामदास मौर्य, सुरेश मुखिया, डॉ. पप्पू यादव, रमेश डीलर, अखलाक हुसैन, बुंदू फौजी, तेजपाल सिंह, रामस्वरूप, वीर सिंह शास्त्री, प्रमोद यादव, अंसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.