लखनऊ, अप्रैल 28 -- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार पर स्मार्ट मीटर को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर अब "स्मार्ट चीटर" बन चुके हैं और आम जनता से मनमाने तरीके से वसूली की जा रही है। उनके अनुसार, जिन उपभोक्ताओं का पहले लगभग 1500 रुपए बिजली बिल आता था, अब वही बढ़कर 6000 से 7000 रुपए तक पहुंच रहा है। साथ ही प्रीपेड मीटर में रिचार्ज कराने के बावजूद 10 से 12 घंटे तक बिजली बहाल नहीं होने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ये स्मार्ट मीटर मिल्खा सिंह से भी तेज दौड़ रहे हैं।स्मार्ट मीटर के खिलाफ यूपी में आंदोलन करेगी AAP संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगाए गए लगभग 80 लाख मीटरों में से 70 लाख प्रीपेड हैं, जो जनता के लिए परेशानी क...