अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर को लेकर शहर में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को वार्ड नंबर 20 पक्की सराय की महिलाओं ने सासनीगेट बिजली घर पर विरोध-प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा खुलकर सामने रखी। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है, जिससे उनके घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि जहां पहले 800 से 900 रुपये तक बिल आता था, वहीं अब अचानक चार हजार से छह हजार रुपये तक के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, इंदिरानगर उपकेंद्र से अफसरों को पैदल ले गईं कई महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिल जमा करने के बावजूद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.