फतेहपुर, अप्रैल 28 -- थरियांव। हसवा ब्लाक के उसरैना गांव में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों को लेकर मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर बिजली कर्मचारियों के खिलाफ प्रदर्शन करने लगीं और स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और बिजली कर्मचारियों के बीच तीखी नोंकझोंक भी हुई। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं। साथ ही मामूली बकाया पर भी तुरंत कनेक्शन काट दिया जाता है, जबकि बिल जमा करने के बाद भी कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती। इससे लोगों में भारी नाराजगी है। उसरैना निवासी ममता देवी ने बताया कि उनके घर का एक माह का बिजली बिल 4,24,260 रुपये आ गया, जिससे परिवार पूरी तरह परेशान है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.