लखनऊ, मई 6 -- प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर अब पावर कारपोरेशन फंस गया है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के साथ ही नया कनेक्शन देने और स्मार्ट मीटरों को बिना उपभोक्ताओं की सहमति के प्रीपेड में बदलने पर नियामक आयोग ने सख्ती दिखाई है। पिछली नोटिस का जवाब देने की मियाद बीतने के बाद भी उत्तर न मिलने पर आयोग ने पावर कॉरपोरेशन को एक और नोटिस जारी की है। इसमें उसने गुरुवार तक जवाब न आने की सूरत में कार्रवाई की चेतावनी दी है। नियामक आयोग द्वारा तय की गई कनेक्शन देने की नियमावली का पालन न करने, विद्युत अधिनियम-2003 की धारा 47(5) को न मानने और केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की अधिसूचना के बाद भी प्रीपेड मोड में ही कनेक्शन देने का आदेश जारी रखने के मामले में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने नियामक आयोग में याचिका दायर की थी। इस याचिका का हवाला देते हुए नियामक आयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.