बिजनौर, अप्रैल 4 -- धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने देशभर में तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट विद्युत मीटर का मुद्दा उठाते हुए आम जनता, दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को सदन के सामने रखा। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जहां प्राइवेट कंपनियां "पहले इस्तेमाल करो, फिर विश्वास करो" की बात करती हैं, वहीं वर्तमान व्यवस्था में गरीबों के सामने "पहले बिल भरो, फिर बिजली" जैसी स्थिति बन गई है। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि देश में करोड़ों लोग ऐसे हैं जो रोजाना मेहनत करके दिहाड़ी कमाते हैं। कई बार उन्हें लगातार कई दिनों तक काम नहीं मिलता, जिससे उनकी आमदनी रुक जाती है। ऐसी स्थिति में यदि वह समय पर बिजली बिल जमा नहीं कर पाते हैं, तो उनकी बिजली आपूर्ति काट दी जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब घर में अंधेरा होगा तो बच्चों की पढ़ाई कैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.