स्मार्ट मीटर पर घमासान, योजना रोकने की उठी मांग
सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर। जिले में उपभोक्ताओं के घरों में बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर मामला गरमाने लगा है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस योजना पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन रहा है और पहले से महंगाई झेल रही जनता पर यह नया बोझ डाल रहा है। वरुण मिश्र ने यह भी चिंता जताई कि अगर स्मार्ट मीटर पूरी तरह लागू हुआ तो हजारों मीटर रीडरों की नौकरी पर खतरा मंडरा जाएगा।जिससे बेरोजगारी बढ़ सकती है। साथ ही उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगने से अनियंत्रित बिल भी आ रहा है। शहर के दरियापुर निवासी मनोज शुक्ला ने इसकी शिकायत की है। इस मुद्दे को लेकर वामपंथी संगठन, माकपा, भाकपा और भारतीय किसान यूनियन ने भी विरोध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.