उरई, अप्रैल 9 -- उरई। संवाददाता स्मार्ट मीटर पर किसी भी समस्या और समाधान के लिए मुख्यालय में हेल्पलाइन नंबरों पर 24 घंटे सातों दिन उपभोक्ताओं की शंकाओं और समस्या का निस्तारण होगा। विद्युत विभाग ने इसके लिए मुख्यालय स्थित दो स्मार्ट मीटर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।जिले के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से आ रही समस्याओं या संशय के निदान को विद्युत विभाग ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। जनपद के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचना जारी करते हुए अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड मंडल उरई योगेंद्र सिंह ने बताया कि अपने स्मार्ट मीटर से सम्बन्धित किसी भी समस्या के तुरंत समाधान को उरई मुख्यालय स्तर पर 2 हेल्पलाइन सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे के लिए स्थापित किए गए हैं। उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर की फोटो एचडी में, विद्युत संयोजन संख्या एवं बिजली घर का नाम उप...