बदायूं, अक्टूबर 11 -- बदायूं। अगर आपके घर में स्मार्ट पोस्टपेड मीटर लगा है तो किसी भी दिन बिजली विभाग उसे प्रीपेड कर देगा। आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा और आपको अलर्ट कर दिया जाएगा। इसके एक माह तक तो बिजली बकाए पर बिजली नहीं कटेगी। लेकिन दूसरे माह रिचार्ज न कराने पर बिजली काट दी जाएगी। जून माह में जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर प्रीपेड में बदले गए थे। अब उनकी निर्धारित तिथि आ चुकी है। ऐसे हजारों उपभोक्ताओं को किसी भी वक्त कटौती का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विभाग ने उपभोक्ताओं को समय से रिचार्ज कराने की सलाह दी है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर लगाने के एक से दो माह के भीतर इन्हें प्रीपेड में बदलने की प्रक्रिया तय की है। पहले चरण में उपकेंद्रवार उपभोक्ताओं का चयन किया जा रहा है। जैसे ही मीटर प्रीपेड होगा, उपभोक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.