चंदौली, अप्रैल 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग की ओर से हर घर स्मार्ट लगाए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। स्मार्ट मीटर ने गरीब और सामान्य वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पैसा खत्म होने के बाद मोबाइल के नेट की तरह बिजली भी बंद हो जा रही है और बिल का मैसेज भी आ रही है।इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी है।बिजली विभाग की ओर से लगाया जा रहा स्मार्ट मीटर लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। सराय गांव की रहने वाली प्रेमलता पाठक पति सूर्यप्रकाश पाण्डेय का घरेलू कनेक्शन है। जिनका स्मार्ट मीटर होने के कारण पांच दिन से सप्लाई कट गई है। फिर भी बिल आ गया है। इससे लोगों में नाराजगी है। ऐसे तमाम उपभोक्ता है जो बिजली और मनमाने बिल की समस्या से जूझ रहे हैं।लोगों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई, दवाई का खर्च, इसके अलावा अन्य ...