काशीपुर, अप्रैल 28 -- दीप पाठक, काशीपुर, संवाददाता। एक पैकेजिंग इंडस्ट्रीज का बिजली कनेक्शन काटने से परेशान उद्यमियों ने बिजली दफ्तर पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। मंगलवार को श्री महावीर पैकेजिंग इंडस्ट्रीज के अमित कुमार जैन ने बताया कि उन्होंने अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाया है, इसको लेकर मंगलवार दोपहर को उनकी इंडस्ट्री की बिजली ऊर्जा निगम की ओर से काट दी गई। इसके विरोध में जब बिजली घर पर पहुंचे तो वहां पर तृतीय श्रेणी का कर्मचारी मौजूद था। जब बिजली घर पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला तो आधा घंटे तक सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान उन्हें मौखिक रूप से बताया कि उनके यहां पर स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, इस कारण बिजली काटी गई है। आरोप लगाया कि इस संबंध में ऊर्जा निगम के अवर सहायक अभियंता, एसडीओ ग्रामीण को फोन मिलाया, लेकिन उन्होंने फोन ...