सहारनपुर, मार्च 9 -- गंगोह मोहल्ला मखदूमजहां के बिजली उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्टमीटर लगवाने का विरोध करना भारी पड़ गया। विभागीय अधिकारियों ने पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति यह कहते हुए बंद कर दी कि जब तक वे स्मार्ट मीटर नहीं लगवाएंगे तब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। जिसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन पर जबरन स्मार्ट मीटर थोपा जा रहा है। जबकि वे नियमित बिल जमा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि गैरकानूनी तरीके से उनकी बिजली काटना अन्याय है, गर्मी के मौसम में और रोजों के दौरान उनकी बिजली काटना जुर्म और ज्यादती है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उधर, पावर कारपोरेशन के बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता से बात नहीं हो पाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.