स्मार्ट मीटर तेज चलने की शंका दूर की
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से शुक्रवार को सभी वितरण खंडों में लगे मेगा कैंप में बिल संशोधन, नए कनेक्शन, लोड वृद्धि, खराब मीटर बदलने, टैरिफ चेंज करने से संबंधित 389 आवेदन आए। उनमें 206 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। कैंप में एक करोड़ 31 लाख रुपये का राजस्व भी जमा हुआ।एमडी शंभु कुमार के निर्देश पर कैंपों में स्मार्ट मीटर तेज चलने संबंधी शिकायतों को विशेष तौर पर लिया जा रहा था। स्मार्ट मीटर की शिकायतों के समाधान के साथ उनका फीडबैक लिया गया। वहीं, कज्जाकपुरा उपकेंद्र पर लगे कैंप में लापरवाही दिखी। यहां एसडीओ और जेई नहीं आए, सिर्फ लिपिकों के भरोसे कैंप चला। यह भी पढ़ें- मेगा शिविर: बिजली संबंधी 77 शिकायतों में कुल 23 का निस्तारण इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। उधर, मुख्य अभियंता राकेश पांडेय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.