हल्द्वानी, फरवरी 11 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को ऊर्जा निगम ने शिविर लगाया। कालू सिद्ध चौराहे में लगाए गए शिविर से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन रवाना किया गया। इस दौरान व्यापारियों के साथ ही अन्य उपभोक्ताओं की मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया गया। नौ से 23 फरवरी तक ऊर्जा निगम स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मना रहा है। इस दौरान विभिन्न माध्यमों से उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को व्यापारियों और उपभोक्ताओं के साथ संवाद करने के लिए कालू सिद्ध चौराहे पर शिविर लगाया गया। इस मौके पर मुख्य अभियंता आरएस गुंज्याल ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं उपभोक्ताओं की मीटर से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया गया। शिविर में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.