स्मार्ट मीटर जबरन लगाने का विरोध
रिषिकेष, मई 15 -- उत्तराखंड जन विकास मंच के कार्यकर्ताओं बिजली के स्मार्ट मीटर जबरन लगाए जाने का विरोध किया। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता के माध्यम से मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा। बुधवार को शैल विहार स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय में ईई शक्ति प्रसाद को ज्ञापन सौंपते हुए मंच के अध्यक्ष आशुतोष शर्मा बताया कि प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों की ओर से आम उपभोक्ताओं को डरा धमकाकर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि उपभोक्ता के लिए स्मार्ट मीटर का लगाया जाना स्वैच्छिक है। कर्मचारियों के इस रवैए से आम जन में रोष व्याप्त है। इससे सेवा प्रदाता व उपभोक्ता के मध्य विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी। जिसका मंच पूरी तरह विरोध करता है। मंच के विधि परामर्शदाता लालमणि रतूड़ी व शैलेंद्र चौहान ने कहा कि निजी कंपनी के कर्मचारियों की ओर से किया गया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.