नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-34 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने स्मार्ट मीटर का मुद्दा उठाते हुए उनके स्थान पर पुरानी व्यवस्था के तहत पोस्ट पेड मीटर लगाने की मांग की। बैठक में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष केके जैन ने बताया कि सेक्टर-34 में लगाए गए स्मार्ट मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग की ऐप सुचारू रूप से कार्य न करने के कारण उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में भी कठिनाई हो रही है। उन्होंने मांग की कि पूर्व की तरह एक निश्चित सीमा तक नकारात्मक बैलेंस होने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित न की जाए। वहीं, आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि उपस्थित अधिकारियों से आगामी गर्मी के मद्देनजर फीडर पैनल और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.