स्मार्ट मीटर को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
रामपुर, मई 2 -- बिलासपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्मार्ट मीटरों के विरोध में तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बाद में पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। शनिवार को सपा कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंच गए। वहां उन्होंने स्मार्ट मीटर के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था को निरस्त कर पुरानी पोस्टपेड मीटर व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था भारतीय जनमानस के विरुद्ध, अव्यवहारिक और विद्युत उपभोक्ता नियमों के प्रतिकूल है।उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी बनाने की बजाय घर-घर स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटा जा रहा है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.