सीतापुर, अप्रैल 2 -- केसरीगंज, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है, उसके बाद भी लोगों में स्मार्ट मीटर को लेकर संशय बना हुआ है। उपभोक्ताओं का मानना है कि स्मार्ट मीटर तेज चलता है और बिल भी ज्यादा आता है। इसी समस्या को लेकर लहरपुर नगर के मोहल्ला जोशी टोला की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर हटवाने के लिए एसडीएम आकांक्षा गौतम को ज्ञापन दे दिया। राम लखन जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को मोहल्ला जोशी टोला की उर्मिला, किरण, मनोरमा, शिव दुलारी, छोटेलाल, नंदलाल, काशीराम, नीरज कुमार, लल्लन, कमल किशोर, दीनू ,वेद, बृजेंद्र कुमार, दीपू आदि ने एसडीएम आकांक्षा गौतम को ज्ञापन देकर मांग की है कि उन लोगों के आवास पर पुराना मीटर लगा हुआ था और बिल भी सही आता था, लेकिन पिछले दिनों उनके घरों में उनकी अनुपस्थिति में महिलाओं को बहला-फुसल...