स्मार्ट मीटर को लेकर फूटा आक्रोश, कार्यालय का घेराव
चित्रकूट, अप्रैल 16 -- चित्रकूट। स्मार्ट मीटर लगने के बाद मनमानी बिल आने की शिकायत को लेकर लोगों में विरोध बढ़ रहा है। सीतापुर के ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर पूर्व में लगे सामान्य मीटर की तुलना में कई गुना अधिक रीडिंग दर्ज कर रहे हैं। जिससे मनमानी बिजली बिल आ रहा है। इसके साथ ही मामूली बकाया होने पर विभाग कनेक्शन काट देता है। मांग किया कि उनके यहां लगे स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व में लगे मीटर लगाए जाएं। अधीक्षण अभियंता विद्युत आरके यादव का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, उनको अपना बकाया बिल पहले जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, इंदिरानगर उपकेंद्र से अफसरों को पैदल ले गईं इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.