फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद, संवाददाता। बिजली उपकेंद्र पर लगाये गये कैंप में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साये उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इससे अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। बोले स्मार्ट मीटर से गलत बिल आ रहे हैं। बिल जमा करने के बावजूद बकाया दिखाया जा रहा है और बत्ती काट दी जा रही है। बिगड़ती स्थिति को देखते हुये एसडीओ ने पुलिस को बुलाया तब जाकर मामला शांत हुआ। उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर को लेकर नाराजगी जताते हुये मीटर उखाड़ने और चेकिंग न करवाने को लेकर भी चेतावनी दी। खानपुर स्थित बिजली उपकेंद्र परिसर में शुक्रवार को बिजली निगम की ओर से मेगा कैंप का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर कैंप में महिलाओं ने काटा हंगामा, मचा हड़कंप सुबह से ही कैंप में गलत बिल, भार वृद्धि, नए कनेक...